Breaking News

बिहार : रंगदारी नहीं देने पर आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

क्राईम न्यूज :  मुख्यमंत्री नीतीश picsart_09-12-09-22-48कुमार के तमाम दावों के बावजूद सूबे में अपराधी बेखौफ हैं. विगत कुछ महीनों में जहाँ दरभंगा में दो प्रोपर्टी डीलर एवं एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या हुई वहीं दरभंगा के पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर में रविवार को अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना कांटी थाना इलाके में साइन रोड में फूलमत देवी के पास की है.
इलाके में बढ़ते अपराध की घटना से कांटी के लोग काफी नाराज हैं. घटना के विरोध में सोमवार को कांटी बंद का आह्वान किया गया है.
व्यवसायी शिवेश कुमार कांटी के यशोदामठ गांव के निवासी थे और कांटी पीएचसी के पास अपनी दुकान चलाते थे.
बीती रात वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार चार अपराधियों ने उसे खदेड़कर गोली मार दी. एक गोली लगने से जब शिवेश गिर गया तो हत्या की नीयत से उसे सीने में दो गोली और मारी गयी.
घटना के बाद मौके पर पहुंची कांटी पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा जहां से विशेष स्थिति में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया.
नाराजगी का कारण यह भी है कि बीते 20 अगस्त को दुकान पर चढ़कर रंगदारी मांगने और हत्या की आशंका का केस शिवेश नें कांटी थाने में दर्ज कराया था.
बावजूद इसके शिवेश की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी का दावा किया है लेकिन अभीतक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …