Breaking News

दरभंगा : डीएमसीएच में डेंगू के 11 मरीज !

dmchदरभंगा : दरभंगा मेडिकल काॅलेज हाॅस्पीटल में डेंगू के मरीजों के मिलने से लोगों में दशहत है। अभी तक जो भी मरीज आ रहे है वे महानगरों से ही इस बीमारी से पीड़ित होकर लौटे है। दिल्ली से लौटे डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 11 हो गई है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के सिघिंया थाना क्षेत्र के बुहारी गाॅव निवासी शिव दयाल पंडित व शिव शंकर पंडित वहीं दरभंगा के सिंघवाड़ा निवासी संजय कुमार और सिमरी थाना क्षेत्र निवासी शमीमा फातिमा को डीएमसीएच में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। डीएमसीएच का डेंगू वार्ड लगभग भर जाने के कारण अस्पताल प्रशासन के सामने समस्या खड़ी हो गई है। वहीं दूसरी ओर डीएमसीएच में दवाओं की कमी के कारण मरीजों को बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही है। वहीं डेंगू वार्ड के आसपास छिड़काव या फाॅगिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सिविल सर्जन डाॅ0 सतीश चन्द्र दास ने बताया कि फाॅगिंग व छिड़काव की व्यवस्था करने की दिशा में लगे हुए है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …