(रांची(ब्यूरो) : रांची जीपीओ में केडी रॉय की अध्यक्षता में केंद्रीय एवं पोस्टल पेंशनर्स असोसिएशन रांची की बैठक आयोजित की गयी जिसे सचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि 11 जुलाई की अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रधानमंत्री के आश्वासन के पश्चात स्थगित कर दी गयी ।केंद्रीय गृह मंत्री,वित्त मंत्री ,रेलवे मंत्री एवं राष्ट्रिय संयुक्त संघर्ष समिति (NJCA)के बीच हुए समझौते के पश्चात स्थगित कर दिया गया।हाई लेवल कमिटी के गठन का निर्णय लिया गया जिसके द्वारा 4 महीने के अंदर न्यूनतम मज़दूरी(wages)और फिटमेंट फार्मूला(2.57)पर विचार कर अनुशंसा देने को कहा गया तथा बढ़े हुए वेतन का भुगतान अगस्त से दिए जाने का भी समझौता हुआ।एवं अन्य भत्तों के लिए एक अलग कमिटी के गठन का निर्णय लिया गया।समझौते में ये निर्णय लिया गया है कि जबतक कमिटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती ,उस समय तक पुरानी दरों से अन्यभत्तो(मकान भत्ता आदि) का भुगतान किया जायेगा। सरकार यदि अपने आश्वासनों से मुकरती है तो हड़ताल होगी। बैठक में मुख्य रूप से एमज़ेड खान, एसडी उपाध्याय,बी बरा, हीरा राम तिवारी, जेठू बड़ाइक, त्रिलोकी साहू, एनके वर्मा, अगाथा तिर्की, पीएस लकड़ा, बी बोहरा, राम बृक्ष बैठा, अनिल कच्छप, धनेश्वर गोस्वामी, राजेंद्र महतो एवं राजेंद्र लाल आदि उपस्थित थे।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !