Breaking News

बिहार :: संदिग्धों के पकड़ाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी गश्ती, हाई अलर्ट जारी

vlcsnap-2016-10-07-13h03m29s970-320x213दरभंगा : भारत-नेपाल सीमा से दो संदिग्ध पाकिस्तानियों को एनआईए की टीम के पकड़े जाने की खबर के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिसिया गश्त बढ़ा दी गई है.

खबर के मिलते ही भारत नेपाल सीमा और भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान व सीमा से लगने वाली सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेन्सी ने हरकत में आते हुए अपने अपने क्षेत्रों की निगरानी सख्त कर दी है.
जयनगर में भारत-नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी ने अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर सघन जांच तेज कर दिया है. भारत और नेपाल के मध्य स्थित अन्तरराष्ट्रीय सीमा दोनों ओर से खुली हुई है. सीमा के आसपास सघन आबादी तथा दोनों देशो के नागरिकों के बीच बेरोकटोक अवागमन की सुविधा समेत अन्य कारणों से विदेशी आतंकियो के प्रवेश के मामले में यह सीमा अत्यन्त संवेदनशील माना जाता है.

एसएसबी के सूत्रों ने बताया कि सीमा सुरक्षा की उच्च स्तरीय बंदोबस्त के साथ विदेशी नगारिको के प्रवेश को लेकर अतिरिक्त सर्तकता बरती जा रही है. बिहार के सीमांचल का बड़ा हिस्सा नेपाल और बांग्लादेश से लगता है तो वहीं कई जिलों में नेपाल से लगी खुली सीमा भी है जिससे बड़ी असानी से लोग आ जा सकते हैं.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमाओं पर जारी एलर्ट के मद्देनजर चौकसी तो बढ़ा दी ही गयी है साथ ही साथ जिन इलाकों में जंगल का क्षेत्र अधिक है वहां सूत्रों के मुताबिक निगरानी के के लिये राज्य पुलिस ने ड्रॉन तक की मदद मांगी है

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …