Breaking News

बिहार :: गूँजेगा रावण का अट्टहास, पहली बार आप रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले को बोलते देखेंगे और सुनेंगे

पटना : राम! आज तू गंवाएगा अपने प्राण, मैं दशानन हूं, सिर कटने के बाद भी जीवित रहूंगा, हाहाहा …, कुछ नहीं होगा मुझे, मैं अजेय हूं…हाहाहा। रावण की ऐसी ही हंसी गांधी मैदान में होने वाले इस साल के रावध वध में आपको सुनाई देगी।12-08-10-2016-1475922059_storyimage-320x240

पहली बार रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले को आप बोलते देखेंगे और सुनेंगे। दरअसल, श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट ने इस बार रावण वध को खास बनाने की तैयारी की है। इसीलिए सभी पात्रों के बीच संवाद का प्रसारण किया जाएगा। राम के संवाद -अधर्मी रावण, आज तू इस रणभूमि से जीवित नहीं जाएगा.. के साथ एक बाण रावण की नाभि में लगेगा और पुतला धू-धूकर जल उठेगा।

रावण वध से पहले राम और रावण के बीच संवादों का सिलसिला भी होगा। रावण की दानवी आवाज लोगों के आकर्षण का केंद्र होगी तो सीता व हनुमान के बीच अशोक वाटिका में होने वाले संवादों का भी लोग आनंद लेंगे। रावण-सीता संवाद, मेघनाथ-रावण संवाद के साथ राम नाम के जयकारे गूंजेंगे। यानी आप गांधी मैदान के किसी भी हिस्से में हों आपको रावण वध का पूरा प्रसंग सुनाई देगा। रावण के अट्टहासों को चर्चित आरजे शशि ने आवाज दी है। शशि पिछले कई सालों से रावण का रोल करते आए हैं, लेकिन गांधी मैदान में होने वाले खास तरह के पहले आयोजन में वे लोगों को अपनी आवाज से डराएंगे।

इनकी आवाज से खास होगा आयोजन
रावण – आरजे शशि, राम-उत्पल पाठक, हनुमान – सुभाष कृष्ण, लक्ष्मण – प्रशांत कुमार, मेघनाथ -एजाज अहमद, सीता -लक्ष्मी श्रीवास्तव, कुंभकर्ण – उमंग

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …