Breaking News

राजधानी अब जल्द ही वाई-फाई से लैस होगी !

रांची (रांची ब्यूरो)। राजधानी अब जल्द ही वाई-फाई से लैस होगी। पूरे शहर में वाई फाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए राज्य सरकार ने नई योजना की शुरुआत की है। ट्रांसफॉर्मिंग रांची इन टू सिटी वाई-फाई नाम से इस योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत शहर के लगभग सभी लोकेशन में वाई-फाई उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि हॉट स्पॉट से इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जा सके।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट निकाल कर कंपनियों से आवेदन मांगा है। इसके तहत वाई-फाई की सुविधा देने वाली कंपनियों का चयन किया जाएगा। जिन कंपनियों को विभाग द्वारा इनपैनल किया जाएगा, उन्हें पूरे शहर में यह सुविधा देनी होगी। इसके बदले निर्धारित राशि संबंधित कंपनियों को मिलेगी। मालूम हो कि राजधानी में अभी तक रांची रेलवे स्टेशन सहित कई सरकारी भवनों को पूरी तरह वाई-फाई जोन बनाया गया है।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …