Breaking News

बिहार :: चलती ट्रेन से कूदा आरोपी, पुलिस कस्टडी से भागने के क्रम में हुई मौत

picsart_10-19-08-11-22-320x201मधुबनी : सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार मधुबनी जिला के लदनिया थाना के बेलाही गांव के सतीश कुमार ने चलती ट्रेन से कूद कर भागने की कोशिश की.इस दौरान ट्रेन से कटने से आरोपी की दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सतीश पटना में रह कर पढाई करता था जहां एक युवक ने छपरा के नया गांव थाना में कांड संख्या 51 / 16 के तहत मामला दर्ज करवाया.परिजनों ने स्थानीय लदनिया थानाध्यक्ष और छपरा से गिरफ्तारी के लिए आए जितेंद्र कुमार तिवारी पर थाना में आरोपी की पिटाई करने और हत्या करने का आरोप लगाया. इस मामले में छपरा पुलिस के एएसआई जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सरकारी नौकरी दिलाने के आरोप में सतीश कुमार यादव को उसके गांव लदनिया थाना के बेलाही गांव से गिरफ्तार कर ट्रेन से छपरा ले जाया जा रहा था.शौच करने के बहाने युवक ने चलती ट्रेन के शौचालय की खिड़की से कूद कर भागने का प्रयास किया. इस दौरान हाथ में लगे हथकड़ी के रस्से के ट्रेन में फंस जाने की वजह से वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी उसी ट्रेन से शव को समस्तीपुर स्टेशन लाया गया.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …