Breaking News

दरभंगा-समस्तीपुर रेल परिचालन ठप, मिट्टी धंसने से पुल क्षतिग्रस्त

डेस्क : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के किशनपुर-रामभद्रपुर स्टेशन के मध्य रेल पुल संख्या -12 के पाए के पास मिट्टी धसने को लेकर ट्रेनों का परिचालन शनिवार को फिर से बाधित हो गया है।

रेल प्रशासन ने समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है। इसके अलावा अधिकतर ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर परिचालित की जा रही है।

बता दें कि शुक्रवार को बारिश के कारण समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर किशनपुर-रामभद्रपुर स्टेशन के बीच कटाव व पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

समय रहते इसे देख लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गड़बड़ी मिलने के बाद ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। पुल नंबर 12 के पास रेल सेवा दो घंटे तक प्रभावित रही। रामभद्रपुर से खुली मालगाड़ी उक्त पुल पर लगी रही। अन्य ट्रेनें विभिन्न स्थानों पर खड़ी रहीं।  

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …