Breaking News

बिहार :: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे

डेस्क : बिहार में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह किशनगंज भाजपा के चुनाव प्रभारी राजेंद्र गुप्ता सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे.

घटना गुरुवार देर शाम की है जब चुनाव प्रचार के लिए निकले राजेंद्र गुप्ता किशनगंज शहर से सटे रामपुर में जाम में फंस गये. तभी उनकी गाड़ी को पश्चिम बंगाल में चलने वाली एक बस ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में गाड़ी में मौजूद मनोज सिंह (भाजपा के मधेपुरा प्रभारी) एवं ड्राइवर को हल्की चोट लगी है.

घटना की सूचना मिलते ही विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे एवं घायलों को इलाज के माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल लेकर गये, जहां उनका उपचार चल रहा है.

गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव में एक मात्र सीट किशनगंज सीट पर चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह से चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आगमन किशनगंज में हो रहा है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …