चकरनगर / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : विकासखंड चकरनगर के अंतर्गत विराट चल रहा शरद कालीन मेला मैं क्षेत्र,जनपद के और मध्यप्रदेश के भी विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी अपनी उपस्थिति और सहयोग देकर मेला का मान बढ़ाया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बताते चलें कि विकासखंड चकरनगर के अंतर्गत बृहद आबादी वाला राजस्व गांव गौहानी जहां पर पिछले करीब 27 वर्षों से लगातार शरद कालीन मेला महोत्सव का कार्यक्रम ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों के अथक सहयोग से मेला के संस्थापक स्वर्गीय रघुवीर सिंह चौहान “मंत्री जी” के स्मृति में चलाया जा रहा है।

अनवरत चल रही अवाधगति की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम ही है यहां पर विशेष उल्लेखनीय बात तो यह है कि भले ही भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा या कोई भी दल अपना अपना राग अलापते हों लेकिन धन्य है भगवान नरसिंह की कृपा कि इस मैदान में आकर सभी एक मंच पर खड़े होकर भगवान नरसिंह के मैदान में सभी प्रेम,स्नेह और मन से समर्पित होकर भगवान नरसिंह की जयघोष करते हैं और मेला में उपस्थिति दर्ज करा कर महारास लीला का अवलोकन भी करते हैं।इस जगह पर उमेश मिश्रा बताते हैं कि भगवान नरसिंह की बेहद अटूट कृपा है इस मेला परिसर में कि यह देखो विभिन्न दलों के नेता जो आपने अपने अलग अलग राग अलापते हैं और भगवान नरसिंह के मैदान में आकर मंदिर के समक्ष सब एक सुर से बोलते हुए भगवान नरसिंह की जयघोष करते हैं और अपना तन मन धन से सहयोग प्रदान कर ऐतिहासिक व्यवस्था बनाते हैं। शिव कुमार सविता बताते हैं कि मैंने ऐसा कहीं नहीं देखा कि जो हमारी यमुना मैया की कगारों में लगने वाले श्री नरसिंह मेला में अपना अपना तन मन धन से सहयोग प्रदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हैं। श्री सविता ने कहा कि जो दृश्य सभी दलों का एक दल एक मन एक भाव भगवान नरसिंह के मैदान में दिखाई देता है यही हालात यदि बाहर भी कायम हो तो मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि हमारा क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र ना होकर एक अग्रणी क्षेत्र बन सकता है।आरके दीक्षित पूर्व प्रधान बताते हैं कि मैं मेला में यह सब कुछ दृश्य देखकर स्तब्ध रह गया की धन्य है भगवान नरसिंह की कृपा कि यहां पर सभी दल के वरिष्ठ नेता एक मन से एक भाव से एक मंच पर एकत्रित होकर एक दूसरे के भाव सहित गले से मिलते हैं, कहीं कोई कटुता तो दिखाई ही नहीं देती। प्रधान डॉ विश्वनाथ प्रताप सिंह बताते हैं की मेला और महारास लीला का यह अद्भुत कार्यक्रम देख कर हमारे दिल को बहुत प्रसन्नता होती है जो यह प्रतिवर्ष बड़े ही सादर और सम्मान पूर्वक आयोजन होकर बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होता है। हमारे वरिष्ठ नेता मौके पर आकर हमारे मेला को सहयोग प्रदान करते हैं। मेला समिति ने यह है अनुरोध किया कि किसी पार्टी या दल का नाम प्रसारित ना होकर बल्कि समभाव और एकता का पिरोया गया सूत्र ही उजागर किया जाए तो हम इस जगह पर किसी पार्टी का नाम लेकर मुख्य रूप से उपस्थित हुए नेताओं का नाम सूक्ष्म में प्रदर्शित करते हैं रविंद्र सिंह तोमर, सावित्री कठेरिया विधायक जी, प्रधान जी गढ़ाकास्दा हेमरूद्र प्रताप सिंह सेंगर,वर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिव किशोर यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश राजावत, मीनाक्षी चौहान, पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार राणा प्रताप सिंह चौहान, शेखर सिंह चौहान, रविंद्र सिंह भदोरिया “पढ़े लिखे” आदि। कार्यक्रमों का संचालन मेला मालिक ठा0 मनबीर सिंह चौहान के निर्देशन में डॉक्टर ब्रह्म कुमार मिश्रा और ठाकुर तेजेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !