Breaking News

बाइक सवार अपराधियों ने बैंक मैनेजर से 10 लाख रूपये लूूटे !

राँची (रांची ब्यूरो): रातू थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अपराधियों ने बैंक मैनेजर से लगभग दस लाख रुपए लूट लिए। बैंक मैनेजर ने बताया की अपराधी बाइक में हेलमेट पहनकर आये थे और बन्दूक की नोक पर पैसे लूट लिए। पुलिस के अनुसार इलाहाबाद बैंक के मैनेजर ब्रह्मानंद पांडेय रांची से उमेडंडा ब्रांच जा रहे थे। मैनेजर ने लालपुर ब्रांच से पैसे निकाले थे। इसी बीच रातू पहुंचते ही अपराधियों ने उनकी कार रुकवाई और पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग ले भागे।

यह घटना रातू थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। लूट के बाद मैनेजर ने रातू थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। रांची के सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …