Breaking News

बिहार :: मानवता हुई शर्मसार कुर्सी में बांध एक महिला को जिंदा जलाया

picsart_10-25-11-47-37-240x220मुजफ्फरपुर : मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है.रविवार देर रात मनरेगा की महिला जेई को जिंदा जला दिया गया.महिला सीतामढ़ी की रहने वाली थी और मुरौल में मनरेगा के जेई पद पर प्रतिस्थापित थी.
अहियापुर थाना के बजरंग विहार कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान में मनरेगा जेई सरिता देवी को जिंदा जला दिया गया. मौके पर केवल राख और पैर की हड्डियां मिली हैं. मृतका की मां कुसुम देवी ने शव की पहचान की है.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सरिता देवी सीतामढ़ी की रहने वाली है. सरिता की शादी नेपाल बॉर्डर पर कन्हौली फूलकाहां निवासी विजय नायक से हुई थी. उसके दो पुत्र हैं. पति गांव में ही रहता है.

सरिता पिछले तीन सालों से मुरौल में जेई पद पर थी और बजरंग विहार कॉलोनी में विजय गुप्ता के मकान में रहती थीं. विजय मनरेगा की योजनाओं का इस्टीमेट बनाता था.

picsart_10-25-11-48-13-240x220सोमवार की सुबह शॉट सर्किट से आग की सूचना पर लोग जमा हो गए. विजय किसी को अंदर नहीं जाने दे रहा था. कुछ लोग जबरन अंदर गए. वहां देखा कि पैर की जली हड्डी और अवशेष पड़ा है. माना जा रहा है कि किसी ने कुर्सी ने बांध कर महिला को जला दिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में विजय गुप्ता से भी पूछताछ की जा रही है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …