Breaking News

मनरेगा मजदुरों का खाता डाकघर से हटाकर बैंकों में खोलें : उपायुक्त !

चतरा (रांची ब्यूरो) : उपायुक्त संदीप सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को मनरेगा मजदुरों का खाता डाक घर से हटाकर बैंको में खुलवाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए है। उपायुक्त ने एक्त निर्देश समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में संबधित वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए। डीसी ने मनरेगा योजनाओं के लंबित भुगतान पर चर्चा करते हुए शीघ्र भुगतान का निर्देश दिया। उन्होंने मजदूरों का खाता डाकघर से हटाकर बैंकों में खोलवाने का निर्देश दिया। खाता खोलवाने में की जा रही विलंब पर असंतोष प्रकट करते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। योजना निर्माण स्थल पर जाकर निरीक्षण करने की भी बात कही। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा चतरा एवं सिमरिया में कराए जा रहे शौचालय निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व में ओडीएफ घोषित किए जा चुके प्रखंडों में सर्वे कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। वहीं सभी पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण कराने की निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सचिवालय निर्माण की जांच का भी निर्देश दिया। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर के बहाली व विद्यालयों की स्थिति पर भी चर्चा की।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …