Breaking News

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, बेहतर करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित !

मयुरहंड (रांची ब्यूरों): प्रखंड क्षेत्र के मझगांवा-करमा स्थित भद्रकाली उच्च विद्यालय ढोढी मधनियां में जन आंकाक्षा संस्था के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। समारोह की अध्यक्षता गोपाल दांगी व संचालन उमेश यादव ने किया। मौके पर विद्यालय से 2004 से लेकर 2016 तक के मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख विक्रम सिंह, जन आकंक्षा सांस्था के सहायक प्रोफेसर कमल कुमार राणा, सुनिल कुमार गुप्ता, एकाउटेंट शशीकांत साहु, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष राम भरोश यादव, सर्जन दांगी, इशाक अली उपस्थित थे। प्रमुख विक्रम सिंह ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड में पहली बार किया गया है। ऐसे आयोजन से प्रतिभाशाली बच्चों का मनोबल बढ़ता है।

उन्होंने आगे कहा कि आज पुरे प्रखंड में 60 विद्यार्थी टेट पास हैं, जिसमे से 30 विद्यार्थी सिर्फ ढोढी मधनियां के है। इस गांव में 1934 से संचालित मध्य विद्यालय को आज तक उच्च विद्यालय में उत्क्रमीत नही किया गया जो दुख की बात है। उन्होनें कहा की हम इस विद्यालय को उच्च विद्यालय करवाने के लिए उपायुक्त, सांसद, विधायक के अलावे राज्य सरकार के संबंधित मंत्री से मिलकर मंाग करेंगे और किसी तरह अगले सत्र 2017 में उच्च विद्यालय के पढ़ाई प्रारंभ कराई जाएगी। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के अलावे भरी संख्या में बच्चों के अभिभावक अदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …