Breaking News

बिहार :: सड़क पर सब्जी बेचने निकले सांसद, कहा- देश में नेता सबसे बड़ा चोर है !

picsart_11-23-12-54-36-325x195मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव बिहारशरीफ में सिर पर टोकरी लेकर सड़क पर सब्जी बेचने निकले तो लोग इस नजारे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए. बाद में लोगों को पता चला कि नोटबंदी के विरोध में नेताजी सिर पर टोकरी उठाए हुए हैं. सांसद ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि देश में नेता सबसे बड़ा चोर हैं. इनके बाद बाबा और धर्मगुरुओं का नंबर आता है. तीसरे नंबर पर ब्यूरोक्रेट हैं और इन सभी को देश के उद्योगपति और पूंजीपति चोर बनाते हैं. राजनीति और बाबाओं के पास किसके पैसे लगे हैं सरकार इसका पता लगाए. केंद्र सरकार द्वारा 1000-500 के पुराने नोट बैन किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोलते हुए सांसद ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार ने नोट बंदी के कारण आम जनता, मजदूर और किसानों को हो रही परेशानी को दूर नहीं किया तो उनकी पार्टी सड़क पर उतरेगी.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …