Breaking News

दरभंगा : बाई-पास सड़क निर्माण कार्य को हर हालत में मार्च 2017 तक पूरा करें : डीएम

13599976_1788354781399606_7161797944081071122_nदरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में तकनीकि पदाधिकारियों के साथ सभी तकनीकि विभागों की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी विभागों के लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी लंबित योजनाओं को पूरा करने का सख्त निदेश दिया गया। अगर किसी कारण वश किसी योजना के पूर्ण करने पर कोई समस्या हो तो उसे लिखित रूप में देने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने बाई-पास सड़क निर्माण कार्य को हर हालत में मार्च 2017 तक पूरा करने का निदेश दिया। बाई-पास निर्माण में आने वाली सभी समस्याओं के समाधान कर लिये जाने की जानकारी अभियंता के द्वारा दी गई। जिलाधिकारी ने शहर में जाम की समस्या के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में पहल करते हुए दोनार एवं दिल्ली मोड़ के पास रेलवे ओवर-ब्रिज बनाने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाने का निदेश पथ प्रमण्डल विभाग को दिया। जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र के शेष कार्यों को एक महीना के अन्दर पूरा करने का निदेश दिया। जिला में बन रहे आँगनवाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को जल्द से जल्द पूरा करने का निदेश दिया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, सभी तकनीकि विभागों के अभियंतागण, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …