
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा एम्स एकमी-शोभन बाईपास में बनने को लेकर जदयू नेता राजेश्वर राणा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूरगामी सोच रखते हुए दरभंगा एम्स डीएमसीएच की जमीन पर नहीं बनाने और एकमी शोभन बाईपास में एम्स निर्माण का निर्णय लेने के पीछे बहुत बड़ा प्लान है।

श्री राणा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार का यह फैसला एक तीर से दो निशाने लगाने का है। पहला डीएमसीएच का अस्तित्व पूरी तरह से बना रहेगा और दूसरा एकमी शोभन बाईपास में एम्स बनने से दरभंगा शहरी क्षेत्र का विस्तार होगा। राजेश्वर राणा ने यह भी बताया कि 750 बेड वाले एम्स अस्पताल के निर्माण के लिए बिहार सरकार के द्वारा 188 एकड़ भूमि स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी गई है।


जदयू नेता राजेश्वर राणा ने बताया कि दरभंगा एम्स में 750 बेड के अलावा दर्जनों अत्यधिक विभागों में ओपीडी एवं इंडोर उपचार की सुविधा दी जाएगी। राज्य सरकार के द्वारा यहां पथ निर्माण, पेयजल ,बिजली, सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि निर्माण कार्य तेजी से हो और इस क्षेत्र का विकास हो सके। यही कारण है कि नीतीश कुमार विकास पुरुष के नाम से प्रख्यात हैं और वो बिहार के विकास के लिए हमेशा से दृढ़ संकल्पित हैं।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !