Breaking News

छात्राओं का सर्वाईकल कैंसर से बचाव के लिए HPV Vaccine का टीकाकरण आज से

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अन्तर्गत दरभंगा जिला में सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत 09-14 वर्ष आयु वर्ग के छात्राओं को सर्वाईकल कैंसर से बचाव के लिए HPV Vaccine का टीकाकरण 07 फरवरी 2025 से डी.एम.सी.एच,दरभंगा के टीकाकरण स्थल (सुपर स्पेशिलीटी हॉस्पीटल बिल्डिंग) पर शुभारंभ किया जायेगा।

 

कैंसर सदर अस्पताल,गंगवारा में पूर्व की भाँती टीकाकरण पीएचसी सदर द्वारा कराया जायेगा। इस टीकाकरण के लिए दलकर्मी तथा एईएफआई मैनेजमेंट हेतु मेडिकल टीम का गठन कर दिया गया है। टीकाकरण के लिए एच पी भी पोर्टल पर प्री रजिस्ट्रेशन किया जाना आवश्यक है,जिसके लिए लाभार्थी का आधार संख्या एवं अभिभावक का मोबाईल नंबर अनिवार्य है ताकि लाभार्थी के टीकाकरण का सर्टिफिकेट और द्वितीय खुराक की सूचना एस.एम.एस के माध्यम से अभिभावक को ससमय प्राप्त हो सके।
उक्त बात की जानकारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी दरभंगा द्वारा दिया गया।

 

विदित हो कि उप विकास आयुक्त, दरभंगा द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा को जिला के सरकारी विद्यालयों की सूची एवं 09-14 वर्ष आयु वर्ग के छात्राओं की सूची विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी योग्य लाभार्थी का टीकाकरण राज्य मुख्यालय द्वारा आपूर्ति किये गये वैक्सिन के अनुसार ससमय कराया जा सके।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …