Breaking News

पत्नी की हत्या की, चप्पल छोडक़र पति फरार !

timthumbबैतूल (एम0पी0 ब्यूरो)। मायके आई पत्नी से मिलने पहुंचे पति के बीच बीती रात न जाने ऐसी कौनसी बात हो गई कि सुबह पत्नी की लाश कमरे में पड़ी मिली और पति चप्पल छोडक़र फरार हो गया। घटना कोतवाली थाने के ग्राम किला खंडारा की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किला खंडारा के पोपट मोहल्ला स्थित इंदिरा आवास में अपने मायके वालो के साथ रह रही अनिता की सुबह उसके बिस्तर पर लाश मिली। बीती रात झापल निवासी उसका पति फुलचंद अनिता से मिलने पहुंचा था। बीती फुलचंद अपने ससुराल में पलंग पेटी पर तथा उसकी पत्नी नीचे बिस्तर लगाकर सो रही थी। आज सुबह जब अनिता की मां ने उसे चाय पीने के लिए जगाया तो वो उठी ही नहीं। वहीं दामाद चप्पल छोडक़र भाग चुका था।

स्थिति समझते परिवार को देर नहीं लगी। इसके बाद तत्काल कोतवाली में अनिता की मौत की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं एफएसएल अधिकारी जीएस नरवरियां द्वारा जांच की गई। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतिका के गले पर कुछ निशान भी है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद गला घोटकर हत्या की गई है। सूत्रों के मुताबिक महिला की दम घुटने से मौत हुई है। फुलचंद की कोई जानकारी नहीं मिली है तथा उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जानकारी के अनुसार अनिता और फुलचंद का विवाह  सात वर्ष पहले हुआ था उनके ब’चे नहीं थे इसलिए अक्सर विवाद भी होते थे। समाचार लिखे जाने तक विवेचना अधिकारी एवं टीम मौके पर ही थी।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …