रांची (रांची ब्यूरो) : राजधानी मे जाम से मुक्ति के लिए गुरुवार को पुलिस और ऑटो चालको ने एक मंच पर बैठकर मंथन किया। राजधानी मे जाम की समस्या नई नहीं है। विगत 15 साल से जाम से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जाम से हर राजधानी वासी परेशान और चिंतित हैं। शहर में 10 हजार से ज्यादा टेम्पो चलते हैं जिसके कारण सड़कों पर दबाब बढ़ा है और हमें प्रतिदिन जाम से रूबरू होना पड़ रहा है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को पुलिस प्रशासन के साथ प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के पदाधिकारियों की संगोष्ठी हुई। मौके पर ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने कहा की जाम मुक्त शहर बनाने के लिए ऑटो चालकों का बहुत बढ़ा योगदान हो सकता है। यातायात नियमों का पालन कर ही इस समस्या से निजात मिल सकता है। उन्होने आश्वस्त किया की महासंघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। महासंघ की ओर से अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा की सरकार की ओर से ऑटो चालको को कोई सुविधा नहीं दी गयी है। परमिट मिलती नहीं है लेकिन परमिट के नाम पर पुलिस ऑटो को पकड़ती है। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, नगेन्द्र पाण्डे सहित कई ऑटो चालकों ने अपने विचार रखे|
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !