लखनऊ में अमित शाह:आर एस एस भाजपा संगठन और सरकार के साथ की समन्वय बैठक
लखनऊ।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार सुबह लखनऊ पहुंचे। लखनऊ स्थित एक रिसोट में अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), भाजपा संगठन और सरकार के साथ समन्वय बैठक की।
न्यूज एजेंसी वार्ता के अनुसार भाजपा पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ के कई पदाधिकारी शामिल है। इसमें सामयिक मुद्दों, चुनावी तैयारी, सरकार का कामकाज, मंत्रिमंडल विस्तार, विपक्षी गठबंधन की चुनौती और राम मंदिर मुद्दे पर महामंथन हो सकता है।
इससे पहले बुधवार सुबह अमित शाह के लखनऊ पहुंचने पर अमौसी एयर पोर्ट में भव्य स्वागत हुआ। अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके मंत्री सहयोगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे मौजूद थे। इसके बाद सभी लोग मीटिंग के लिए एक रिसोर्ट पहुंचे जहां सुबह 11 बजे से मीटिंग चल रही है।
बैठक में योगी आदित्यनाथ सरकार तथा भाजपा सांसदो के कामकाज की समीक्षा होने की उम्मीद की जा रही है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवन ने हाल ही में मंदिर निमार्ण के लिए कानून बनाने का सुझाव दिया था। बैठक के दौरान इस मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का भी एजेंडा तय किए जाने की उम्मीद है।
यह बैठक हिन्दू विश्व परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के ‘अबकी बार हिंदू सरकार’ के नारे के साथ एक नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा के एक दिन बाद शुरू हुई है।