Breaking News

बिहार :: दरभंगा क्लब में ‘दशहरा मिलन’ समारोह आयोजित, सर्व समाज की जबरदस्त भागीदारी

बिहार :: दरभंगा क्लब में ‘दशहरा मिलन’ समारोह आयोजित, सर्व समाज की जबरदस्त भागीदारी

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और भाजपा नेता डॉ. एस.पी. सिंह की ओर से शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर दरभंगा क्लब में ‘दशहरा मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और सभी धर्मों, सम्प्रदायों एवं वर्गों से आए शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

डॉ. एस.पी. सिंह की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में पिछले नौ दिन से पूजा पंडालों में मां भगवती के दर्शन का अनवरत क्रम चलाया गया, जिसके तहत उन्होंने 100 से अधिक पूजा पंडालों में दर्शन किये।

  • डॉ. एसपी सिंह की ओर से आयोजित किया गया दशहरा मिलन
  • नवरात्रों के नौ दिनों में चलाया गया था पूजा पंडाल दर्शन का क्रम
  • दशहरा मिलन में उपस्थित रहे सभी धर्मो, सम्प्रदायों व वर्गों के अतिथिगण

इस क्रम का समापन शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर ‘दशहरा मिलन’ के रूप में हुआ। डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि पूजा पंडाल मिथिला की संस्कृति के सशक्त वाहक हैं और आने वाली पीढ़ी को आध्यात्मिकता से जोड़ने का उपयुक्त माध्यम भी। उन्होंने कहा कि इन पंडालों का दर्शन निश्चित तौर पर एक सुखद और अनोखा अनुभव रहा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों, समुदायों के साथ भेंट करने का भी अवसर मिला।


दरभंगा क्लब में आयोजित इस दशहरा मिलन के कार्यक्रम में सर्व समाज की जबरदस्त भागीदारी हुई। समाज के विभिन्न वर्गों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, और कलाकारों का एक अद्भुत समागम हुआ, जिसमें विभिन्न कलाकारों ने मनभावन प्रस्तुति भी दी।

नगर विधायक संजय सरावगी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, निगम अध्यक्ष मो. अता करीम, मिथिला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा, ल.न.मि.वि. के पूर्व कुलसचिव विजय प्रसाद सिंह, ए.डी.एन. सिंह, डॉ. संजय झा,

सरदार अरविंद सिंह, डॉ. आर.आर. प्रसाद, जयराम दास, डॉ. डीएन सिंह, मो. साइब हुसैन, मो. शाहिद, गंगा प्रसाद यादव, डॉ. कन्हैया कुमार, डॉ. यू.सी. झा आदि गणमान्य लोगों ने दशहरा मिलन समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डॉ. निर्भय भारद्वाज ने किया।

जिन कलाकारों ने इस आयोजन को और अधिक मनमोहक बनाया उनमें अभिषेक झा, सोनम राज, कुमारी पूजा, छोटू जी, अशोक झा, नागेन्द्र जी और पप्पू नायक शामिल हैं।

दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव 1 नवंबर से, दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *