Breaking News

सेना की परीक्षा में पास नहीं हुआ तो फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल बन गया

सेना की परीक्षा में पास नहीं हुआ तो फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल बन गया

साइबर सेल ने इस फर्जी सैन्य अफसर को पकड़ा तो वह पुलिस पर भी रौब दिखाने लगा छह साल तक सीडीएस परीक्षा दी लेकिन चयन नहीं हुआ रहन सहन सैन्य अफसरों की तरह कर लिया, बोलता भी रौबदार आवाज में था।टोल टैक्स नहीं देता था, नौकरी के नाम पर भी फंसाया था लोगों को जाल में

लखनऊ। छह साल तक लगातार बहराइच के अरविन्द मिश्र ने कम्बाइन्ड डिफेन्स सर्विसेज (सीडीएस) की परीक्षा दी, नहीं पास हुआ तो सपना पूरा करने के लिए लेफ्टीनेंट कर्नल की वर्दी पहन कर रौब गांठने लगा। अपनी कार पर भी उसने आर्मी लिख रखा था। टोल टैक्स भी नहीं देता था। इतना ही नहीं उसने कई लोगों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर भी अपने जाल में फंसा रखा था। साइबल सेल और हजरतगंज पुलिस ने बुधवार को जब उसे गिरफ्तार किया तो उसकी रौबीली आवाज और बोलने के तरीके से एक बार पुलिस भी चकरा गई।

हालांकि जब अफसरों ने उससे अपनी यूनिट का आईकार्ड दिखाने और अन्य जानकारी मांगी तो वह हड़बड़ा गया। इसके बाद ही उससे सख्ती की गई तो उसने सच उगल दिया। उसे चर्च रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय वह अपनी निजी कार जिस पर आर्मी लिखा था, से था। साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी व बैज लगाए हुए था। सैन्य अफसर बता दो शादियां की, पर निभी नहींएसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मूल रूप से बहराइच निवासी अरविन्द मिश्र उर्फ राहुल ने वर्ष 1997 से वर्ष 2003 तक लगातार सीडीएस की परीक्षा दी लेकिन उसका चयन नहीं हुआ।सेना की परीक्षा में पास नहीं हुआ तो फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल बन गया

वर्ष 2003 में उसने शादी की खुद को सैन्य अफसर ही बताया। पर, यह शादी ज्यादा चली नहीं और दो साल बाद ही उसका तलाक हो गया। वर्ष 2009 में उसने जीवन शादी डॉट कॉम पर भी अपना परिचय लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में डाला। सैन्य अफसर देखकर कई रिश्ते आए। वर्ष 2009 में अरविन्द ने दूसरी शादी कर ली लेकिन इससे भी रिश्ते सामान्य नहीं रहे। यह लड़की जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी। इस महिला ने जम्मू कोर्ट में अरविन्द के खिलाफ याचिका भी दायर की थी। कई महिलाओं से रिश्ते भी रहे साइबल सेल के प्रभारी डिप्टीएसपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि अरिवन्द की लाइफ स्टाइल देखकर कई महिलाएं उसके जाल में फंसी। उसने इन लोगों के साथ कई जगह की सैर भी की।

पुलिस अफसरों का दावा है कि पूछताछ में अभी कई और राज सामने आएंगे। 85 हजार रुपए महीने पर नौकरी भी कीएएसपी पूर्वी सर्वेश मिश्र ने बताया कि एक टेलीकॉम कम्पनी में उसने काफी दिन तक नौकरी भी की। वह पोस्ट ग्रेजुएट था। उसे 85 हजार रुपए महीना वेतन भी मिलता था। पर, यह नौकरी उसे ज्यादा दिन तक रास नहीं आयी। यहां इस्तीफा दे दिया था और फिर वह फर्जी सैन्य अफसर बन गया। लखनऊ में वह रिशिता अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता था। सिगरेट के कश लगाता रहा पुलिस के सामनेअरविन्द मिश्र का रौब ऐसा था कि पुलिस भी उसके सामने कुछ पल के लिए असहाय बन गई थी।

पढ़ें यह भी खबर -यूपी:: सीएम योगी बोले, सोशल मीडिया को हथियार बनाए युवा मोर्चा

वह साइबर सेल के दफ्तर में पुलिस के सामने ही सिगरेट के कश लगाता रहा। एक के बाद एक उसने कई सिगरेट पी। इस बीच ही एक अधिकारी की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने डांट लगायी। नौकरी के नाम पर भी फंसाया लोगों कोपुलिस का कहना है कि अरविन्द ने कई लोगों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाया था। अब इन लोगों से उसने कितने रुपए लिए…इस बारे में कोई बात सामने नहीं आई है।

अरविन्द की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर खुफिया एजेन्सियां और छावनी के अफसर भी पूछताछ करने पहुंचे थे। इस गुडवर्क में शामिल सीओ के अलावा इंस्पेक्टर हजरतगंज राधारमण सिंह, एसआई भूपेन्द्र प्रताप सिंह, साइबर क्राइम सेल के प्रभारी फिरोज बदर, अर्चित, शरीफ खान, अजय प्रताप सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

लखनऊ में अमित शाह:आर एस एस भाजपा संगठन और सरकार के साथ की समन्वय बैठक

कैंट में मिल जाती है किसी को भी सेना की वर्दी

अरविन्द मिश्र की गिरफ्तारी से पहले भी लखनऊ में दो बार फर्जी सैन्य अफसर और जवान गिरफ्तार हुए हैं। इन लोगों ने भी कैंट के छावनी बाजार से सेना की वर्दी खरीदी थी। तब तूल पकड़ने पर कुछ दिन सख्ती हुई थी कि अब इन दुकानों पर आईकार्ड देखकर और अफसरों से पुष्टि करने के बाद ही सेना की वर्दी व बैज दिए जायेंगे। पर, कुछ दिन बाद फिर सब वही पुराना रवैया हो गया। पुलिस का कहना है कि कोई भी बेरोकटोक के सेना की वर्दी खरीद और सिला सकता है। एसएसपी का कहना है कि इस बारे में सेना के अफसरों से बात की जायेगी।

यूपी: कानपुर में आभूषण की दुकान से 140 करोड़ की चोरी

 

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *