Breaking News

नवरात्रि में कांग्रेस दफ्तर में हुआ कन्या पूजन और फलाहार,राजबब्बर ने किया कन्या पूजन

नवरात्रि में कांग्रेस दफ्तर में हुआ कन्या पूजन और फलाहार,राजबब्बर ने किया कन्या पूजन

नवरात्रि में कांग्रेस दफ्तर में हुआ कन्या पूजन और फलाहार,राजबब्बर ने किया कन्या पूजन

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।नवरात्रि के मौके पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कन्या पूजन और फलाहार का आयोजन किया गया। खुद प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के साथ अष्टमी की विधिवत पूजा की और फलाहार खिलाया। सियासी हलकों में पार्टी दफ्तर में कन्या पूजन और फलाहार को कांग्रेस के नरम हिन्दुत्व के एजेण्डे से जोड़ कर देखा जा रहा है।
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कन्या पूजन और फलाहार के आयोजन में कुछ नया नहीं है। सेवादल आजादी के बाद से लगातार नवरात्रि के अवसर पर इस तरह के आयोजन करता रहा है। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हालिया वर्षों में इतना बड़े स्तर पर आयोजन नहीं हुआ।
प्रदेश कार्यालय में अन्दर आयोजन होता रहा है। इस बार लॉन में होने की वजह से सबकी निगाह में आ गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आपकी संस्कृति से जोड़ते हैं। प्रदेश कार्यालय में हुए रंग-रोगन बारे में कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस भी और निखरी हुई दिखेगी।

राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी ने दी नवमी और दशहरे की बधाई

सेवादल के मीडिया प्रभारी व संगठन मंत्री राजेश सिंह काली ने बताया कि सबसे पहले सेवादल के अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का मंत्रोच्चार से तिलक कर उनको अंगवस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, जोनल इंचार्ज सुनील श्रीवास्तव, डा. आर.पी. त्रिपाठी, राजीव बख्शी, शिव पाण्डेय, श्रोत गुप्ता, बृजेन्द्र कुमार सिंह, उमाशंकर पाण्डेय, शिव पाण्डेय, सरबजीत सिंह मक्कड़, पीयूष मिश्रा, गौरव चौधरी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

मेरठ कैंट से आईएसआई के लिए जासूसी के शक में पकड़ा गया आर्मी का जवान, पूछताछ जारी

नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *