Breaking News

लखनऊ:राज बब्बर बोले – कांग्रेस किसानों की लड़ाई में उनके साथ 

लखनऊ:राज बब्बर बोले - कांग्रेस किसानों की लड़ाई में उनके साथ लखनऊ:राज बब्बर बोले – कांग्रेस किसानों की लड़ाई में उनके साथ

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि कांग्रेस जेवर के किसानों के साथ है। अगर किसान अपनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं तो कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिला कर उनकी लड़ाई लड़ेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को जेवर (गौतमबुद्धनगर) में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ स्थानीय किसानों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजय सिंह के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह सरकार बराबर किसान विरोधी कामों में लगी हुई है। बड़ी चतुराई से ग्रामीण क्षेत्र को बिना सर्किल रेट बदले शहरी घोषित कर दिया गया। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून को पलट दिया गया है।

सिपाही भर्ती के समय मनोवैज्ञानिक टेस्ट की व्यवस्था है या नहीं- हाईकोर्ट

उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें यहां भेजा है। इसके पहले भी भट्टा परसौल के किसानों की लड़ाई में स्वयं राहुल गांधी आगे आये थे। जब पुलिस गोली चलाने जा रही थी तो हमने किसी किसान को ट्रैक्टर पर नहीं बैठाया उस पर कांग्रेस के सिपाही बैठे थे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर युवा कांग्रेस के पश्चिम जोन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव सहित हजारों की संख्या में जेवर के पीड़ित किसान एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरुर लिखें

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *