बृजेश कुमार रावत
मलिहाबाद(लखनऊ)ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत सोमवार को मलिहाबाद की विभिन्न 16 ग्राम पंचायतों मे आयुष्मान भारत शीविरो का आयोजन किया गया। शिविर मे ग्रामीणो को चिकित्सको द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी दी गयीं।
पुरवा गांव मे आयोजित शिविर मे ग्राम प्रधान सरस्वती देवी ने महिलाओ को स्वस्थ भारत सम्रद्ध भारत का सन्देश दिया गया। यहां की विभिन्न पंचायतो मे आयोजित शिविरो के संचालन पर जिला स्तरीय कमेटी निगरानी कर रही थी। शिविरो मे मण्डल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, महामंत्री जितेंद्र अवस्थी, जयगोविंद अवस्थी,युवा कार्यकर्ता विनय प्रताप सिंह,खलील अहमद, मुन्ना साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
organizing Ayushmann camp 16 villages under Village Swaraj Abhiyan