Breaking News

ऑस्कर अवॉर्ड :: राजेश्वर राणा ने ‘आरआरआर’ और शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री की टीम को दी बधाई

पहली बार भारत ने दो ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं

दरभंगा। बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश सचिव राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने वर्ल्ड हिट गाना नाटू-नाटू फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम और शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार भारत ने दो ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं जिसके लिए वैश्विक स्तर पर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वाकई “13-मार्च-2023, भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन…

RAJESHWAR RANA

बता दें कि ऑस्कर 2023 के मंच पर दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा चुकी एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल गाने के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म पुरस्कार मिला।

advertisement
advertisement

Check Also

24 अप्रैल 2023 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

दरभंगा :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा सभी निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत)-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, …