Breaking News

राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर काटा केक, दी बधाई

दरभंगा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 72 वां जन्मदिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश सचिव राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह bnने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सीएम नीतीश के जन्मतिथि पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राजेश्वर राणा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने अथक प्रयासों से बिहार को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया है।

Advertisement

श्री राणा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा देश- दुनिया में हो रही है। पूरे राज्य में अमन-चैन के साथ हर क्षेत्र में विकास का काम जारी है। गांव से लेकर शहर तक पेयजल, शौचालय, पक्का आवास, नाली-गली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

Check Also

जल संसाधन मंत्री 12 मार्च को अपराह्न 01:05 बजे दरभंगा हवाई अड्डा सुरक्षा बाँध का करेंगे निरीक्षण

दरभंगा :- माननीय मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार श्री …