Breaking News

यूपी:उप मुख्यमंत्री केश्व प्रसाद मौर्या के पिता का निधन

यूपी:उप मुख्यमंत्री केश्व प्रसाद मौर्या के पिता का निधन

-हृदयघात लगने के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में किया गया था भर्ती
-देहांत होने के बाद उपमुख्यमंत्री पिता के पार्थिव शरीर को लेकर कौशांभी स्थित गृह जनपद हुए रवाना

यूपी:उप मुख्यमंत्री केश्व प्रसाद मौर्या के पिता का निधनराज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्या (80) का निधन शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हो गया। सुबह हार्ट अटैक आने पर उन्हें संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने बताया कि सुबह 11.30 बजे श्याम लाल मौर्या को इलाज के लिए संस्थान लाया गया। इलाज के दौरान साढ़े तीन बजे उनकी मृत्यु हो गई।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पिता के पार्थिव शरीर को लेकर अपने गृहजनपद कौशाम्भी के सिराथू अपने निजी आवास के लिए रवाना हो गए। स्व. श्यामलाल मौर्या अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। शोक संवेदना प्रकट करते हुए पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि स्व. श्यामलाल मौर्या सामान्य कृषक और निर्धन परिवार से थे। काफी संघर्षों से परिवार को उन्होंने आगे बढ़ाया। उनके संस्कारों का ही असर हुआ कि उनके मंझले बेटे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने।

रविवार को दोपहर 12 बजे तक पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन होंगे और उसके बाद कड़ाधाम में अंतिम संस्करा एक बजे गंगा किनारे किया जाएगा। भाजपा नेता व मंत्री बृजेश पाठक, रीता बहुगुणा जोशी, पार्टी के महामंत्री विद्या सागर सोनकर, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, एमएलसी यशवंत सिंह, विद्या सागर सोनकर, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, सलिल विशनोई, उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रवक्ता मनीष शुक्ला, डॉ. चंद्रमोहन, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, हीरो बाजपेई, सम्पर्क प्रमुख डॉ. तरुणकांत त्रिपाठी, सह सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, सुधाकर कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के पिता को श्रद्धांजलि दी है।

विवेक हत्याकांड:ग्रामीणों में भी सुलगी चिंगारी,निकाला कैंडल मार्च

मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल मौर्य के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बात कर उन्हें सांत्वना भी दी है।

नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर लिखें

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *