Breaking News

बिहार :: सबजोनल महेश ने बाराचट्टी थाना मे किया आत्मसमर्पण, 25 मुकदमे हैं दर्ज

बाराचट्टी.( गया)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर रहे महेशी यादव उर्फ रघुवंश ने आज शाम बाराचट्टी थाना मे नक्सल एसपी अरुण कुमार सिंह एवं सीआरपीएफ के अधिकारी व बाराचट्टी थानाध्यक्ष चेतनांद झा की मौजूदगी मे आत्मसमर्पण किया। वह बिहार – झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। वह लगभग दो दर्जन कांडों मे संलिप्त रहा हैं। नक्सली महेशी इसी थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव के झांसी टोले का रहने वाला हैं और उस पर झारखंड पुलिस ने छरू लाख बिहार सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। महेशी झारखंड के प्रतापपुर मे हुए सीआरपीएफ के जवानों व नक्सली मुठभेड़ मे अहम भूमिका निभाया था। इस मुठभेड़ मे भारी नुकसान का सामना किया था। बाराचट्टी थानाध्यक्ष चेतनांद झा ने बताया कि मेरे कार्य काल मे इस इलाके मे नक्सली के द्वारा आत्मसमर्पण किये जाने की यह दूसरी घटना हैं इसके पूर्व राकेश पासवान ने आत्मसमर्पण किया था। नक्सली महेशी ने बताया कि मै वर्ष 2000 मे जमीनी विवाद मे न्याय नही मिल पाने के कारण प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी मे शामिल हो गया था। इस दौरान नक्सलियों के साथ रह कर करीब दो दर्जन घटनाओं का अंजाम दिया। लेकिन वर्ष 2015 मे चतरा नक्सल एसपी आश्विनी मिश्रा के पहल पर कारबाइन के साथ आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद हमे इसी माह चार अक्टूबर 2017 को चतरा जेल से छूटा हूँ और पुनः यहाँ समर्पण कर रहा हूँ। नक्सली महेशी ने आगे बताया कि मौजूदा समय मे नक्सली अपने मिशन से भटक गये हैं। जिसका नतीजा संगठन सिमट कर रह गया हैं।

Check Also

DMCH दरभंगा में साफ-सफाई हुआ बेहतर, नई एजेंसी को जिम्मा मिलने से अस्पताल का हुआ कायाकल्प

    सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (DMCH) …

16 लाख 37 हजार राशन कार्ड रद्द, e-KYC से खुलासा होने पर कार्रवाई

डेस्क। खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर राशन कार्ड रद्द कर दिए …

बड़ा हादसा :: दरभंगा पुलिस की गाड़ी पलटी, चालक की मौत 3 पुलिसकर्मी घायल

    दरभंगा। जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के NH 27 पर वाहन चेकिंग अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *