Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / राजेश्वर राणा ने घायल बाज का किया रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को सौंपा 

राजेश्वर राणा ने घायल बाज का किया रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को सौंपा 

 

घायल बाज

 

दरभंगा। डीएमसीएच नाका 6 स्थित पावरग्रिड परिसर में रविवार को एक बाज घायल अवस्था में बरामद हुआ। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग के कर्मी को सौंप दिया गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक जदयू नेता राजेश्वर राणा को डीएमसीएच के पावरग्रिड परिसर में बुरी तरह घायल एक बाज दिखा। बिना समय गंवाए राजेश्वर राणा ने बाज को वहां से सुरक्षित रेस्क्यू किया और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से परामर्श लेकर प्राथमिक उपचार करवाया साथ ही वन विभाग के कर्मी को सूचना देकर बुलाया और घायल पक्षी को सौंप दिया।

 

 

वहीं वन विभाग के कर्मी तुरंत घायल बाज को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने ले गये। वन विभाग की टीम ने राजेश्वर राणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री राणा ने मानवता की मिशाल पेश की है।

 

Advertisement

 

राजेश्वर राणा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कभी भी घायलावस्था में पशु पक्षी मिले तो सभी कामों को छोड़कर सबसे पहले उसकी चिकित्सा करवाएं या तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दें ताकि वन विभाग की टीम उन्हें ले जाकर समय रहते चिकित्सा करवा सकें।

 

 

 

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …