डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. त्रिशाकर मधु के लीक हुए इस एमएमएस को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी हीरोइन त्रिशाकर मधु एक बंद कमरे में युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखी जा रही हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दावा किया जा रहा है कि यह युवक उनका बॉयफ्रेंड है.ये एमएमएस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है. बॉयफ्रेंड के साथ बनाया गया प्राइवेट वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु गुस्से से आगबबूला हो गई है. उन्होंने वायरल करने वालों को चेतावनी दी है. त्रिशाकर मधु ने अपने सोशल मीडिया पर ये काम करने वाले लोगों पर गुस्सा निकाला है.अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद त्रिशाकर मधु ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी बात सामने रखी है. हालांकि वो खुद भी सवालों के घेरे में आ गई हैं. दरअसल जो युवक उनके साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है, वह कौन है. ये किसी को नहीं मालूम है. हालांकि जरूर कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि वीडियो में जिसके साथ मधु दिख रही हैं, वह उनका बॉयफ्रेंड है. जिसके साथ वे रूम में प्राइवेट टाइम स्पेंड कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर कई लोग यूट्यूब पर त्रिशा संग अपनी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग्स भी शेयर कर रहे हैं. लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि उनके साथ वीडियो में कौन है. वीडियो वायरल करने वालों के लिए त्रिशाकर मधु ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है जो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने लिखा है कि “खुदा सब देखता है, मुझे गरियाने के लिए मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल शादी कर के और अगले दिन सुहागरात का वीडियो वायरल कर दे तो बढ़िया लगेगा ना? बिहार में इतने घटिया कुछ लोग भी होते हैं, नहीं जानती थी.”गौरतलब हो कि त्रिशाकर मधु का एमएमएस वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है. इसके बाद से एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है. उनपर दो दिन में ही 100 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं. कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि उन्होंने पब्लिसिटी के लिए अपना वीडियो लीक किया है.
आपको बता दें कि त्रिशाकर मधु भोजपुरी के कई सुपर स्टार्स के साथ काम कर चुकी है. उन्होंने कई हिट गानों में शानदार डांस किया है. 27 साल की हॉट एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु मूल रूप से पश्चिम बंगाली मूल की रहने वाली हैं. त्रिशाकर ने एक भोजपुरी सीरियल ‘हम हैं हिंदुस्तानी’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था. इसके बाद इन्होंने भोजपुरी के हीरो के साथ कई फिल्मों में काम किया.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !