सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट : अररिया की हमारी बेटी अपर्णा मल्लिक के चाहने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। हम सब लोग बड़े दिनों से इंतजार में थे की हम सब की चहेती अपर्णा मल्लिक कब स्क्रीन पर दिखाई देगी और हमें बताते हुए बेहद खुशी हो रही है की अब इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है।

जी हां, अपर्णा मल्लिक की हिंदी फिल्म “सीतापुर – द सिटी ऑफ गैंगस्टर्स” एम एक्स प्लेयर ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अपर्णा ने स्वर्णिम टाईम्स से बातचीत में बताया कि यह फिल्म इस महीने के शुरुआत में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर बाद में इसे 14 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया गया।

हम यह भी बता दें कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी दमदार है और कहानी को अच्छी तरह दर्शाया भी गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रवि सुधा चौधरी और अपर्णा मल्लिक ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म में चार चांद लगा दिया है। फिल्म की कहानी देव सिंह राणा (रवि सुधा चौधरी) के स्टूडेंट लीडर से एक गैंगस्टर बनने की परिस्थितियों पर आधारित है और फिर क्या होता है जब वो प्रीति (अपर्णा मल्लिक) से मिलता है। रवि सुधा चौधरी के अभिनय की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है।

हालांकि, कहानी की मांग के अनुसार फिल्म की एकमात्र फीमेल लीड अपर्णा मल्लिक की एंट्री इंटरवल के बाद होती है क्योंकि फर्स्ट हाफ में कहानी की भूमिका तैयार होती है जिसमे मुख्य अभिनेता रवि सुधा चौधरी का सफर दर्शाया गया है , लेकिन अपर्णा मल्लिक के एंट्री के बाद फिल्म की कहानी में जबरदस्त बदलाव आता है जब वह फिल्म के हीरो से मिलती है और असल में फिल्म वहां से पेस पकड़ती है।

अपर्णा की एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने निश्चित तौर पर अभिनय की पराकाष्ठा को छुआ है। फिल्म देखने के बाद इसमें कोई संशय नहीं है की अपर्णा ने पहली ही फिल्म में अभिनय के लगभग सारे शेड्स को निभा लिया है। बाकी आपलोग जरूर से इस फिल्म को देखें और हमें पूरी उम्मीद है की इसे आपलोगों का भरपूर प्यार मिलने वाला है।

अपर्णा की बाकी आने वाली फिल्में है शशांक, मायरा, टी और कुछ और फिल्में जिनका टाइटल अभी फाइनल नही हुआ है। हम सब की तरफ से अपर्णा मल्लिक को ढ़ेर सारी बधाई, और वो इसी तरह आगे बढ़ते रहें और अपना, हमारे अररिया और बिहार का नाम रोशन करते रहें।
मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अनिल कर्ण ने चित्रांश की बेटी को आशीर्वाद संग बधाई दी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !