सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : कटिहार जिला के शिक्षक मो तमिजुद्दीन के द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के तहत जारी आदेश के तहत बोरा बेचने के बाद निलंबन का मामला धीरे धीरे तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जिला के दर्जनों शिक्षकों ने बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के राज्यस्तरीय आह्वान पर स्थानीय कर्पूरी चौक पर बोरा बेचो कार्यक्रम के तहत बोरा का स्टॉल लगाकर आदेश के प्रति विरोध दर्ज किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा में कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू यादव ने किया। मौके पर उन्होंने बताया कि एक ओर सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ढोल पिट रही है तो दूसरी ओर शिक्षकों को खाली बोरा बेचने के लिए बाध्यकारी आदेश निकालकर उसे जलील करती रही है। विभाग विभिन्न प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यो में उलझाए रखती है और समाज मे उसे बदनाम करती है।

कटिहार जिला के शिक्षक मो तमिजुद्दीन जब सड़को पर बोरा बेचने के सरकारी आदेश का पालन कर रहे थे तो अपनी नाकामयाबी को छिपाने के लिए आनन फानन में उन्हें निलम्बित कर दिया गया। जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है। हम सरकार से मांग करते है कि अविलम्ब मो तजीमुद्दीन का निलंबन वापस करते हुए बोरा बेचने का आदेश वापस ले और दोषी पदाधिकारियो पर कार्रवाई करे। वही सभी के एरियर भुगतान एवं 1 अप्रैल से प्रस्तावित 15 प्रतिशत का वेतन वृद्धि के निर्णय को अविलम्ब लागू करे अन्यथा संघ चुप्प नही बैठेगा एवं अपनी लड़ाई को और तेज करेगा।

मौके पर महासंघ गोपगुट के जिला संयोजक नन्दन कुमार सिंह, संघ के प्रधान सचिव कमरे आलम, बहेड़ी अध्यक्ष अनिल कुमार, अलीनगर के अध्यक्ष मनोज कुमार, रंजीत कुमार, हरेकृष्ण शर्मा, पीर मोहम्मद, विद्यानन्द ठाकुर, मो कैश खान, राजीव कुमार, मो शमशेर आलम, केवटी के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के अध्यक्ष शोभाकांत शर्मा, मो अलाउद्दीन, मो एकराम हैदर, मनोज कुमार ठाकुर, प्रमोद कुमार, राममन्दन मोची, दिनेश पासवान , घनश्यामपुर के अध्यक्ष अजय कुमार यादव, सिंहवाड़ा के अध्यक्ष संजीत कुमार राय, जावेद अहमद, महेश यादव, वीरेंद्र कुमार, नन्द किशोर लाल देव, संजीव चौपाल, मनीगाछी के अध्यक्ष अरुण यादव, संजय कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, राजीव रंजन, मिथिलेश पासवान, जाले के अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !