Breaking News

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए दरभंगा डीएम ने जिलावासियों से की अपील

 

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने दरभंगा जिला के सभी मतदाताओं से अपील किया कि लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, दरभंगा जिला के 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में तथा 24-समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंश भाग कुशेश्वरस्थान एवं हायाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 मई को मतदान सम्पन्न होना है, सभी मतदाता 13 मई को घर से बाहर निकले और मतदान करते हुए लोकतंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करें, देश के गौरव को आगे ले जाने में अपना योगदान दें।

 

 

06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंशभाग केवटी एवं जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई को निर्वाचन सम्पन्न होना है। उन्होंने केवटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया कि वे भी 20 मई को अपना मतदान जरूर करें।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …