Breaking News

दरभंगा मद्य निषेध को मिली बड़ी कामयाबी, 51 लाख रूपये के 421 कार्टून विदेशी शराब लदे ट्रक को पकड़ा, कार एवं पिकअप को भी किया जप्त

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट। दरभंगा जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सहायक आयुक्त, मद्य निषेध प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मद्य निषेध विभाग के टीम द्वारा दरभंगा जिले में अवैध शराब के परिवहन ,भंडारण एवं सेवन को नियंत्रित के लिए विभिन्न स्थलों पर सघन छापेमारी एवं लगातार गश्ती किया जा रहा है।

 

Advertisement

रात्रि में मिली गुप्त सूचना के आधार पर फेकला थानान्तर्गत छपरार गाँव में ट्रक से अन-लोडिंग कर कार एवं पिक-अप पर लोडिंग करने के क्रम में मद्य निषेध टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए करीब 51 लाख रुपये मूल्य का विभिन्न ब्राण्ड के 421 कार्टून में लगभग 3800 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ ट्रक, कार और पिक-अप को जप्त किया गया।

मद्य निषेध छापेमारी टीम में निरीक्षक मद्य निषेध प्रकाश राम तथा दिनेश प्रसाद साकेत, अ.नि.म.नि विश्व मोहन कुमार एवं रवि कुमार के अलावे स.अ.नि संजीत कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहें।

दरभंगा मद्य निषेध के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत अपराध है। उन्होंने कहा कि उपर्युक्त के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …