Breaking News
Home / बिहार / मोहर्रम जुलूस हादसा :: हाई टेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट लगने से दर्जनों लोग झुलसे

मोहर्रम जुलूस हादसा :: हाई टेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट लगने से दर्जनों लोग झुलसे

 

 

डेस्क। बिहार के अररिया में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। ताजिया के हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आने जुलूस में शामिल दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा बिजवार में मुहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया के 33 हजार केवी वाले तार में सट जाने से करीबन दो दर्जन लोग करंट लगने से घायल हो गए। ताजिया के साथ जुलूस खेत से होकर लोगों के दरवाजे दरवाजे पर जाने के क्रम में यह हादसा हुआ।

 

Advertisement

 

सभी घायलों को पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं आधा दर्जन से अधिक करंट लगने से झुलसे लोगों को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

मुहर्रम जुलूस को लेकर यूं तो बिजली काटी गई थी लेकिन ग्रीड में आने वाले हाई वोल्टेज तार की चपेट में ताजिया के आने से यह हादसा हुआ है।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …