Breaking News

बिहार :: ट्रेन के इंजन में फंसा युवक, हाइटेंशन तार से चली गई जान

लखीसराय ( रजनिश कुमार) : लखीसराय जिले के मननपुर स्टेशन से बड़ी खबर आ रही है बताया जा रहा है कि एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई युवक ट्रेन के इंजन पर चढ़ा हुआ था। झाझा-किऊल रेल खंड के मननपुर स्टेशन पर 18181 टाटा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के ऊपर एक युवक की करंट लग जाने से मौत हो गई। ट्रेन मननपुर स्टेशन पर पिछले एक घंटे से खड़ी है। युवक के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक झाझा की तरफ ही इंजन के ऊपर चढ़ गया था और हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के शव के ट्रेन के इंजन में फंसे होने की वजह से ट्रेन रुकी हुई है और अप लाइन में करीब दो घंटे से परिचालन ठप रहा।टाटा-छपरा अप लाइन में लूप ट्रैक पर खड़ी है। दो घंटे के बाद अप लाइन में मेन ट्रैक को चालू किया गया है। करीब साढ़े आठ बजे हावड़ा-रक्सौल ट्रेन को अप में रवाना किया गया है। डाउन में ट्रेनों का परिचालन जारी है। युवक के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ये युवक ट्रेन के इंजन पर किस स्टेशन पर कैसे चढ़ा यह तो जांच का विषय है यह युवक की पहचान भी नहीं हो पाई है और ना इसके बारे में किसी को पता है

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *