
डेस्क। दसवीं मुहर्रम पर्व पर श्री श्री 108 राम लक्ष्मण व्यायामशाला गायत्री मन्दिर बाकरगंज के द्वारा विभिन्न इलाके से आने वाले ताजिया अखाड़ा के लोगों को एवं खिलाड़ियों को मीठा शर्बत पिलाकर हार्दिक स्वागत करते हुए गंगा जमुनी तहजीब की एक अनोखी मिसाल कायम की गई।

समिति के अध्यक्ष बिपिन महतो ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर आपसी भाईचारा का संदेश दिया गया हैं जो धर्म पर लड़ने वालों को हैरान कर दिया,कुछ यू दिया भाईचारे का पैगाम,हम सब हिन्दू हैं,मैने उसे सलाम कर दिया वो सभी मुस्लिम हैं,उसने हम सबों को राम राम कर दिया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नुसरत आलम, मनोज नायक,रतन कुमार,राजू सिंह,संजय महासेठ,संतोष बाबा,राजन महतो,दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !