Breaking News

बिहार में लॉरेंस बिश्नोई के 2 शूटर ऑस्ट्रिया मेड 4 पिस्टल 8 मैगजीन के साथ गिरफ्तार

 

 

डेस्क। बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गोपालगंज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से ऑस्ट्रिया मेड चार ग्लोक पिस्टल बरामद हुआ है। यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है।

 

 

गिरफ्त में आए दोनों शूटर्स की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी कमल रावत और मुजफ्फरपुर के रहने वाले शांतनु शिवम के रूप में हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दोनों मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में किसी बड़ी वारदात को अंदाम देने जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

 

Advertisement

 

दोनों पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है। इससे पहले भी गोपालगंज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर जिले के कारोबारियों से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। इस मामले में एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाश ने कारोबारी को फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी थी और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …