Breaking News

दरभंगा मद्य निषेध :: शराब मामले में जप्त 24 वाहनों की ₹10.20 लाख में नीलामी

 

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शराब मामले में जप्त 24 वाहनों की दरभंगा मद्य निषेध द्वारा शनिवार को नीलामी की गई। डीएम राजीव रौशन के निर्देश पर समाहरणालय दरभंगा परिसर में मद्य निषेध कार्यालय में सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई।

 

इसकी जानकारी देते हुए मद्य निषेध दरभंगा के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अवैध शराब के कारोबार में जप्त वाहनों को समाहर्त्ता एवं अन्य न्यायालय द्वारा राज्यसात करने के उपरान्त अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में 24 वाहनों की नीलामी की गई। जिससे 10.20 लाख रुपये की राजस्व की प्राप्ति हुई है।

 

Advertisement

 

उन्होंने बताया कि डाक बोली के माध्यम से वाहनों की नीलामी पारदर्शिता पूर्वक की गई। सहायक आयुक्त ने बताया कि सूबे में वर्ष 2016 के अप्रैल माह से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद भी लोग अवैध तरीके से यूपी व अन्य राज्यों से छोटी-बड़ी वाहनों पर शराब की खेप लाते समय पकड़े गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी शराब मामले में जब्त दर्जनों छोटी-बड़ी वाहनों की नीलामी की जा चुकी है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …