Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

दरभंगा में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

 

 

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। हत्या क्यों की गई है, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से गोद कर हत्या किया गया है। दरभंगा के एसएसपी ने इस मामले की पुष्टि की है।

 

 

दरभंगा पुलिस के मुताबिक बिरौल थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या सुपौल बाजार स्थित पैतृक आवास में कर दिया गया हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवं तकनीकी कोषांग घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना के सफल उद्भेदन हेतु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवम् तकनीकी कोषांग दरभंगा शामिल हैं जिससे इस घटना का त्वरित सफल उद्भेदन किया जा सके। एसएसपी के अनुसार, मुकेश साहनी के पिता का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Advertisement

दरभंगा पुलिस के अनुसार, घर में ही उनकी हत्या की गई है। घटना की दरभंगा एसएसपी ने इसकी पुष्टि कर दी है एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस मौके पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

बता दें कि जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है। मौके पर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस शुरुआती जांच में इसे निजी रंजिश का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि जीतन सहनी घर में अकेले थे, तभी कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आये और उनकी हत्या कर दी।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …