डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के लौकहा स्थित नरहिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-राजद एंड कंपनी ने कर्परी ठाकुर को भारत रत्न नहीं दिया। हमारी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया.

झंझारपुर लोकसभा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है बिहार में ‘जातिवाद’ को खत्म करना और योग्यता के आधार पर राजनीति की शुरुआत करना… पीएम मोदी की जीत निश्चित है, ऐसा होने वाला नहीं है लेकिन अगर ये ‘घमंडिया गठबंधन’, INDI गठबंधन की जीत हुई, तो PM कौन बनेगा?

क्या वे लालू यादव को प्रधानमंत्री बना सकते हैं, क्या स्टालिन या ममता बनर्जी इस देश को संभाल सकते हैं, क्या आप ‘राहुल बाबा’ के बारे में भी सोच सकते हैं?”

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !