Breaking News

दरभंगा प्रमंडल के नये आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण, तीनों जिलों के डीएम रहे मौजूद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।

दरभंगा प्रमण्डल के 61वें आयुक्त के रूप में श्री हिमांशु कुमार राय ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने प्रमण्डल के वरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय-सीमा के भीतर आम जनता तक पहुँचना चाहिए।

पदभार ग्रहण करते आयुक्त हिमांशु कुमार राय
पदभार ग्रहण करते आयुक्त हिमांशु कुमार राय

पदभार ग्रहण के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री राय ने कहा कि दरभंगा प्रमण्डल बिहार राज्य का एक महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित क्षेत्र है, जिसकी प्रशासनिक, सामाजिक एवं आर्थिक जिम्मेदारियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Commissioner Himanshu Kumar Rai assumes office.

आयुक्त महोदय ने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन निरंतर निगरानी रखेगा। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन जैसे क्षेत्रों में दरभंगा प्रमण्डल की विशिष्ट पहचान का उल्लेख करते हुए इन क्षेत्रों के समुचित विकास एवं प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुख-सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य होगा। इसके लिए सभी जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार, जिलाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा तथा जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा

इस अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार, जिलाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा तथा जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ का प्रतीक पौधा भेंट कर आयुक्त महोदय का स्वागत किया। कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक खाद्य श्री सुशील कुमार मिश्रा, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, आरटीए सचिव श्री मनोज कुमार, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी सहित प्रमण्डल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

advertisement

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …