Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / निशांत झा को मिला ह्यूमनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025, चंकी पांडे ने किया सम्मानित

निशांत झा को मिला ह्यूमनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025, चंकी पांडे ने किया सम्मानित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर सहोड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार निशांत झा को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ह्यूमनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुरुग्राम स्थित एक प्रतिष्ठित फाइव-स्टार होटल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जहां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता चंकी पांडे ने उन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पत्रकार निशांत झा को सम्मानित करते अभिनेता चंकी पांडे

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश कुमार उपस्थित रहे। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए कई डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले निशांत झा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वामी विवेकानंद से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की और शौक से पत्रकारिता जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र को अपनाया। कम उम्र में ही उन्होंने राजनीतिक एवं सामाजिक पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई। गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को निर्भीकता से उठाने के कारण उनकी कई रिपोर्टों पर प्रशासन को संज्ञान लेना पड़ा, जिससे समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को न्याय की राह मिली।

सम्मान प्राप्त करने के बाद निशांत झा ने कहा, “सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। समाज की सच्चाई और जरूरतों को आवाज देना मेरा संकल्प है।” उन्होंने इस सम्मान के लिए ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस के प्रेसिडेंट रोहित सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

निशांत झा को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …