Breaking News

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात 29 अगस्त की देर रात का है। जहां, जन्माष्टमी मेला देखने गई किशोरी के साथ पांच दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मधेपुर थाना क्षेत्र की इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक दरिंदे को सुपौल से पकड़ा है।

 

Advertisement

 

 

गौरतलब है कि किशोरी भाभी और सहेलियों के साथ जन्माष्टमी का मेला देखने गई थी। जहां अभय यादव और उसके साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बयान में पीड़िता ने बताया कि वह मेले में चाऊमीन खाने लगीं। इसी दौरान वह अपनी भाभी और दोस्तों से बिछुड़ गई।

 

Advertisement

देर रात पांच दरिंदों ने उसे दुपट्टा से मुंह बांधकर बाइक पर बैठाकर गाछी में ले गए। बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर उसे बांधकर लाकर छोड़ दिया। मधेपुर थाना की पुलिस ने एक दुष्कर्मी अभय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश तेज है।

 

 

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

बिहार पुलिस के पैंथर टीम के 2 जवानों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

  डेस्क। बिहार के मधुबनी के कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर …