Breaking News

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को दिया बड़ा चैलेंज

भोजपुर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एकदिवसीय दौरे पर भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा पहुँचे। जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने भव्य तरीके से ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सबसे पहले प्रशांत ने आरा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी 5 मिनट भी समाजवाद पर बोल नहीं सकते। यदि वह 10 दिन ट्यूशन कर लें फिर भी कैमरे पर नहीं बता सकते की समाजवाद क्या है? बिहार का यह दुर्भाग्य है की पिछले 30 वर्षो से उनको नेता बनाए रखा है जिनको न तो भाषा का ज्ञान है और न ही विषय की कोई समझ है।

Advertisement

लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उन्हें ही आप ज़मीनी नेता बताते हैं। नीतीश कुमार इंजिनियर है तो हमने यह मान लिया की वहीं सबसे ज्यादा समझदार व्यक्ति है पूरे बिहार में पर यह सच नहीं है। जहाँ बुद्ध-महावीर पैदा हुए, वहाँ हर गाँव में नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़े लिखे और समझदार लोग रहते हैं इसलिए जरुरत है की हमें गाँव-गाँव से समझदार व्यक्ति को ढूंढ कर उन्हें राजनीति में आने का मौका देना चाहिए।

 

  • प्रशांत किशोर एकदिवसीय दौरे पर पहुँचे भोजपुर, तेजस्वी और नीतीश दोनों पर किया तीखा प्रहार बोले- ज्ञान की, बुद्धा की धरती पर हमने अनपढ़ों को अपना नेता बना रखा है।
  • प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को दिया चैलेंज कहा -जो कहते हैं हमारे पुरखों का समाजवाद है, 10 दिन ट्यूशन लेकर भी सोशलिज्म पर 5 मिनट बोल कर दिखाएं।
  • बुद्ध-महावीर जहां पैदा हुए, नीतीश कुमार इंजीनियर हो गए तो.., बिहार के हर गांव में नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़े लिखे और समझदार रहते हैं: प्रशांत किशोर

 

Advertisement

 

प्रेस वार्ता के बाद प्रशांत किशोर के दिनचर्या का विवरण इस प्रकार है। वह ग्रीन हेवन रिसॉर्ट में जन सुराज के संस्थापक सदस्यों के साथ बैठक करेंगे जिसमें जिले के विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा करेंगे। उसके बाद प्रशांत पीरो प्रखण्ड में जनता से मिल कर उनकी समस्यों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सुझाव देंगे। रात्रि में वह आरा के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवियों के साथ विचार विमर्श करेंगे।

 

Check Also

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …