Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, जिला जज ने महत्वपूर्ण बैठक कर दिए अहम निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, जिला जज ने महत्वपूर्ण बैठक कर दिए अहम निर्देश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने जिले के अचंलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने अंचल अधिकारियों से कहा कि सभी प्रखंड के अंचल कार्यालय में लंबित मुकदमा पूर्व मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए प्रस्तुत करायें।

 

Advertisement

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत कि तिथि 14 सितंबर 2024 करीब है जिस कारण पक्षकारों को अपने स्तर से सूचना करते हुए मामलों को लोक अदालत में भेंजें। दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालयों द्वारा जारी नोटिसों के तामिले के संदर्भ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने थानाध्यक्षों के साथ भी समीक्षात्मक बैठक किया। थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पक्षकारों तक सभी नोटिसों को पहुंचवाया जाए।

Advertisement

पक्षकारों को नोटिस के जरिए ही मालूम होता है कि उसका मामला लोक अदालत में समाप्त होने लायक है। लोग लोक अदालत के जरिए मामलों का निष्पादन कराना चाहते हैं, क्योंकि वे इसके फायदो से बहुत हद तक अवगत हो चुके हैं। जितना अधिक नोटिस तामिल किया जाएगा उतना अधिक मामलों का निष्पादन होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यायालय के अलावा विभिन्न बैंकों आदि के मामलों से संबंधित नोटिसों का भी तामिला करायें। साथ ही तामिला रिपोर्ट संबंधित न्यायालय या प्राधिकार कार्यालय में वापस करायें।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …