Breaking News
Home / बिहार / पटना / प्रशांत किशोर पर RJD का पलटवार, PK को बताया ‘बरसाती मेंढक’

प्रशांत किशोर पर RJD का पलटवार, PK को बताया ‘बरसाती मेंढक’

डेस्क। तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज देने वाले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को RJD ने जवाब दे दिया है। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- कुछ लोग राजनीति में शोर मचाकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी को बिहार की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। प्रशांत जनता के बीच जाएंगे तो पता चल जाएगा कि तेजस्वी की क्या खासियत है। इस तरह के कितने लोग आते हैं, बरसाती मेंढक की तरह टर्र-टर्र करके चले जाते हैं।

 

गौरतलब है कि भोजपुर के आरा में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी 5 मिनट भी समाजवाद पर बोल नहीं सकते। यदि वह 10 दिन ट्यूशन कर लें फिर भी कैमरे पर नहीं बता सकते कि समाजवाद क्या है? बिहार का यह दुर्भाग्य है की पिछले 30 वर्षो से उनको नेता बनाए रखा है जिनको न तो भाषा का ज्ञान है और न ही विषय की कोई समझ है।।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …