दरभंगा। सिंहवाड़ा के रामपुरा गांव में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की बड़ी बेरहमी से अपराधियों ने हत्या की है। जहां, हत्यारों ने युवक की कनपटी में सटाकर गोली मारी है। हत्या के बाद लाश को रामपुरा-रामबाग जाने वाली एनएच 57 सड़क पर फेंक दिया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिटी एसपी शुभम आर्य भी घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे और जायजा साथ ही उन्होंने सिंहवाड़ा पुलिस को पूरे मामले का जल्द खुलासा करने को कहा है। उन्होंने बताया कि जल्द उद्भेदन के लिए FSL टीम, डॉग स्क्वायड और तकनीकी शाखा की टीम की मदद ली जा रही है
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !